कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल के कर-कमलों द्वारा विद्धकर्म कार्यशाला के पोस्टर का हुआ विमोचन।

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया जोधपुर/डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,  आयुर्वेद परिषद राजस्थान के चिकित्सक प्रकोष्ठ, जोधपुर द्वारा आयोजित होने वाली विद्धकर्म कार्यशाला के पोस्टर का हुआ विमोचन।, 22 फरवरी 2026 रविवार को आयोजित की जा रही विद्धकर्म विषयक एक दिवसीय कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन कुलगुरु प्रोफ़ेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ।इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद की प्राचीन एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है। विद्धकर्म जैसी विशिष्ट चिकित्सा विधा पर इस प्रकार की कार्यशालाएँ आयुर्वेद चिकित्सकों के कौशल-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।विश्व आयुर्वेद परिषद चिकित्सा प्रकोष्ठ, जोधपुर के जिला संयोजक डॉ. अभिषेक दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला आयुर्वेद चिकित्सकों, शिक्षकों, पीजी एवं पीएचडी शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।कार्यक्रम में विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजाराम अग्रवाल, प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गुप्ता, डॉ. मनीषा, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. चंद्रभान , डॉ. राजीव सोनी सहित अनेक वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यशाला का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा, जिसमें विद्धकर्म के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy