स्व. श्री अनिल गुर्जर की स्मृति में होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन; 17 फरवरी को उमड़ेगा जनसैला

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/जोधपुर के बासनी क्षेत्र में आगामी 17 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज स्व. श्री अनिल गुर्जर के परिजनों और मित्र मंडल द्वारा शिविर के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजकों ने बताया कि स्व. श्री अनिल गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है और अब घर-घर जाकर युवाओं को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जाएगा।शिविर की तिथि: 17 फरवरी, मंगलवार  स्थान: शिव-हनुमान मन्दिर, के.के. कॉलोनी, बासनी (जोधपुर)विशेष आकर्षण: रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।पोस्टर विमोचन के अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि स्व. श्री अनिल गुर्जर  की स्मृति में किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy