थार न्यूज़ लाइव शंकरलाल रेवाड़िया/ जोधपुर/ श्री प्रजापति समाज सोनी बाई भवन, सरदारपुरा, जोधपुर के तत्वावधान मेंअखिल भारतीय कुम्हार यानी प्रजापति समाज द्वारा जोधपुर में एक भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।यह भव्य आयोजन आगामी पाँच अप्रैल, दो हज़ार छब्बीस, दिन रविवार कोश्री विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल, जांगिड़ भवन, शास्त्री नगर, दल्ले खां चौराहा के पास, पाल रोड़, जोधपुर में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।इस महा-आयोजन को सफल बनाने और इसे मूर्त रूप देने के लिए.आज बाईस फ़रवरी, दो हज़ार छब्बीस, दिन रविवार को सोनीबाई ट्रस्ट, सरदारपुरा में एक अहम आम बैठक रखी गई।संस्थान के अध्यक्ष, प्रजापति श्रवण कुमार ऐणिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की भव्य तैयारियों की पूरी रूपरेखा तैयार की गई साथ ही, युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए भरे गए फॉर्म्स का विधिवत संग्रहण किया गया इस बैठक का एक और प्रमुख आकर्षण रहा और बताया कि हमारे समाज के गौरव, आमंत्रित डॉक्टर अतिथियों का सम्मान! संस्थान द्वारा इन अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। इनमें मुख्य रूप से डॉक्टर परमेश्वर लाल पारमुवाल, डॉक्टर दौलतराम प्रजापति ऐणिया, और डॉक्टर कमल कान्त शामिल रहे। संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया।समाज के इस नेक कार्य में अपनी निःस्वार्थ सेवा-भावना और समर्पण दिखाने के लिए आज की इस बैठक में कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें राहुल कारगवाल, प्रजापति महेन्द्र मावर, रामप्रसाद दुरबलिया, फतेहराज घोड़ेला, मुरलीराम मालवीया, भंवरलाल हाटवा, कन्हैयालाल प्रजापत, मांगीलाल भोभरिया, रामस्वरूप निम्बिवाल, गणपत लाल सारडीवाल, सी.ए. भंवरलाल मालवीय, धनराज टाक, और हीरालाल ब्रांधणा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने एक स्वर में, एकजुट होकर, इस कार्यक्रम को शानदार और पूर्ण रूप से सफल बनाने का आश्वासन दिया

Author: Thar News Live


