थार न्यूज़ लाइव/रूस के सुर्गुट हवाई अड्डे पर भारत सरकार के रूस में उच्चायुक्त विनय कुमार का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रभात S/O मोहन लाल खावा (नायब तहसीलदार, हाल निवास D-380 सरस्वती नगर) एवं उनके साथियों ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ उच्चायुक्त महोदय का स्वागत किया। इस अवसर पर भारत-रूस संबंधों की मजबूती, सांस्कृतिक सहयोग और आपसी सौहार्द पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।डॉ. प्रभात एवं उनके मित्रों ने कहा कि रूस की धरती पर भारतीय प्रतिनिधित्व का यह क्षण गर्व का विषय है। उच्चायुक्त विनय कुमार का यह दौरा भारत और रूस के बीच मित्रता एवं सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।समारोह के अंत में सभी ने भारत-रूस मैत्री के सुदृढ़ भविष्य की कामना की तथा उच्चायुक्त महोदय को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Author: Thar News Live


