5 अप्रैल को होगा अखिल भारतीय कुम्हार प्रजापति युवक-युवती परिचय सम्मेलन

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया जोधपुर। अखिल भारतीय कुम्हार प्रजापति युवक-युवती परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु दिनांक 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में आज 01 मार्च 2026 को सोनी बाई भवन ट्रस्ट, गांधी मैदान के पास, जोधपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, न्यायिक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अधिकारियों ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनसे कार्यकारिणी को अवगत कराया गया।बैठक में यह जानकारी दी गई कि राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से भी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त हो रहे हैं। इस उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए संपूर्ण भारत में राज्यवार सह-संयोजकों का गठन किया गया, ताकि सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके इसआयोजन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि सम्मेलन के खर्च हेतु किसी भी समाज बंधु से चंदा या दान राशि नहीं ली जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की जानकारी हेतु प्रकाशित होने वाली स्मारिका/पुस्तक में विज्ञापनों से प्राप्त राशि द्वारा संपूर्ण आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय समाज में पारदर्शिता और एकता का संदेश देता है कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु अगली बैठक 08 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 12:30 बजे से 03:30 बजे तक सोनी बाई भवन, जोधपुर मेंआयोजित की जाएगी।यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर, संपूर्ण समाज की उपस्थिति में अपना परिचय प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने बच्चों सहित सम्मेलन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
सम्मेलन में भाग लेने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही इच्छुक अभिभावक एवं प्रतिभागी 08 मार्च 2026 (रविवार) को व्यक्तिगत रूप से श्री प्रजापति समाज ट्रस्ट, सोनीबाई भवन, गांधी मैदान के पास, जोधपुर में उपस्थित होकर भी पंजीकरण कर सकते हैं।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy