थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/उदयपुर। कार्मिक विभाग, राजस्थान (जयपुर) के तत्वावधान तथा जिला कलक्टर, उदयपुर की मेजबानी में आयोजित 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में जोधपुर संभाग का दबदबा बरकरार है।प्रतियोगिता के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जोधपुर संभाग के खिलाड़ी और शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार ने बल्ले से तबाही मचाते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया है राजेश का तूफानी शतकभरतपुर संभाग के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मैच में राजेश कुमार ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए महज 53 गेंदों में नाबाद 122 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस बेमिसाल बल्लेबाजी की बदौलत जोधपुर संभाग ने विपक्षी टीम पर एकतरफा जीत दर्ज की।जीत का विजय रथ जारी जोधपुर संभाग की टीम इस प्रतियोगिता में अब तक अजेय रही है। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों लीग मुकाबलों में जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त दी है। लगातार तीन जीत के साथ जोधपुर ने शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।अब उदयपुर से होगी भिड़ंतटूर्नामेंट के अगले चरण में अब जोधपुर संभाग का मुकाबला मेजबान टीम उदयपुर से होगा। इस सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। राजेश कुमार की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए जोधपुर संभाग को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
Author: Thar News Live


