
थार न्यूज़ लाइव/शंकर लाल रेवाड़िया/राजस्थान: ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में राजस्थान की होनहार बेटी दर्शना राजपुरोहित ने अपनी मेधा और ओजस्वी वाणी के दम पर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान (First Rank) हासिल किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही दर्शना का चयन अब राष्ट्रीय स्तर (National Level) के लिए हो गया है, जहाँ वे देश की संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और भविष्य के विजन का प्रतिनिधित्व करेंगी।दर्शना ने अपनी प्रस्तुति में राजस्थान की उस वीर धरा के संस्कारों को पिरोया जहाँ राव सातलदेव ने अस्मत की रक्षा के लिए, अमृता देवी विश्नोई ने पर्यावरण के लिए और गाळा भोमियाजी ने गऊ रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने सिद्ध किया कि राजस्थान की बेटियां न केवल वीरों की गाथाएं सुनाना जानती हैं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में नेतृत्व करने का सामर्थ्य भी रखती हैं।राज्य स्तर की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के सभी जिलों के सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को पछाड़कर दर्शना ने यह मुकाम हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने मार्गदर्शकों के ‘मनोबल’ और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।दर्शना की इस स्वर्णिम सफलता पर पूरे राजस्थान में हर्ष की लहर है। अब सबकी नजरें दिल्ली पर टिकी हैं, जहाँ राजस्थान की यह बेटी देश भर के युवा प्रतिनिधियों के बीच अपनी मेधा का परिचय दे
Author: Thar News Live


