थार न्यूज़ लाइव, शंकर लाल लाल रेवाड़िया/जोधपुर/थार का प्रवेश द्वार एवं राजस्थान की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी जोधपुर में शहीदी दिवस के अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान के संयोजन में गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चला, जिसमें 65 से अधिक रक्तदाताओं ने भाग लेकर अपने रक्त से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।संस्थान के संरक्षक विजय अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और सेवा की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है।शिविर में किशन पूनिया, डॉ. राकेश वशिष्ठ, राहुल बोराना, अर्जुन सुथार, कुलदीप सिंह खींची, गौरव सांखला, विनोद आचार्य, संस्थान के संरक्षक सुरेश डोसी, उमेश लीला, एडवोकेट मनोज गेहलोत, मनोज जैन, खुश सिंघवी एवं सुरेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान दिवस पर प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि युवाओं में देशभक्ति और मानव सेवा की भावना बनी रहे।यह आयोजन न केवल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और जागरूकता का संदेश भी देता है।
Author: Thar News Live


