जोधपुर, बाई जी का तालाब स्थित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय गुरुगादी महर्षि नवल आश्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय महर्षि नवल सम्प्रदाय के प्रधान खजांची महंत आचार्य श्री रामानंद जी महाराज के बह्मलिन पश्चात उनकी पार्थिव शरीर गुरुगादी नवल आश्रम मे दर्शनार्थ रखा गया तत्पश्चात बैकुंठ यात्रा निकाल कर उनके पार्थिव शरीर को चार खूट पीठाधीश महेेश महाराज के सानिध्य मे महर्षि श्री नवल साहेब जी के मंत्रोच्चार के साथ भूमिगत समाधि नवल सम्प्रदाय की परम्परानुसार दी गई बैकुंठ यात्रा मे श्रद्धालुओ ने सर दण्डवत कर श्री रामानंद जी महाराज की जय घोष के साथ श्रध्दांजलि दी। स्वामी श्री रामानंद जी महाराज का अंतर्राष्ट्रीय महर्षि नवल सम्प्रदाय एवं गुरुगादी नवल आश्रम के लिए विशेष योगदान रहा महर्षि नवल सम्प्रदाय के युवा संत राहुल महाराज ने बताया कि श्री रामानंद महाराज जी का श्रद्धांजली कार्यक्रम शुक्रवार सायं चार बजे गुरुगादी नवल आश्रम पर आयोजित हुआ जिसमे प्रधान गवर्नर महंत आचार्य द्वारकादास महाराज महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी सदानंद महाराज सहित बड़ी तादाद मे मौजिक जोधपुर समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं साधु संत ने भाग लिया।
Author: Thar News Live








