जोधपुर,चार दिवसीय ऋषि स्मृति सम्मेलन का ध्वजावतरण के साथ समापन

जोधपुर 01 अक्टूबर 2024 महर्षि दयानन्द के अनुपम क्षमादान की स्मृति में मनाये जाने वाले ऋषि स्मृति सम्मेलन का यहाँ आज भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ । अथर्ववेद अंशपारायण यज्ञ की पूर्णाहूति में सैंकड़ो आर्यजन सम्मिलित हुए। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य वरूण देव ने यज्ञोपवीत का महत्व व उसके धारण करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। वेदमन्त्रों की व्याख्या करते हुए वैदिक जीवन पद्धति अपनाने का आव्हान किया। समापन समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा छत्तीसगढ के प्रधान डॉ. रामकुमार पटेल, राजस्थान के मन्त्री जीववर्धन शास्त्री, स्वामी ओमानन्द सरस्वती, स्वामी चेतनानन्द सरस्वती, आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी, राजेश आर्य अमर प्रेमी, परोपकारिणी सभा के प्रधान ओम मुनि, न्यास के प्रधान विजयसिंह भाटी पूर्व लोकायुक्त . सज्जनसिंह कोठारी, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान किशन लाल गहलोत तथा कोषाध्यक्ष जयसिंह गहलोत ने आर्यों को सम्बोधित किया ।कार्यकम के अन्त में प्रधान विजयसिंह भाटी एवं संन्यासीजनों द्वारा ध्वजावतरण कर चार दिवसीय कार्यकम के औपचारिक समापन की घोषणा कर आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गयी ।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy