जोधपुर, गीता भवन नवरात्रा की पूर्व संध्यापर डांडिया गरबा काआयोजन


जोधपुर,जोधाणा सहेली संस्थान, एलायंस क्लब ऑफ जोधाणा तथा गीता प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को गीता भवन में नवरात्रा की पूर्व संध्या पर डांडिया एंव गरबा का आयोजन संपन्न हुआ। मां अम्बे की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं एंव छोटी छोटी बालिकाओं ने आज बड़े उत्साह एंव जूनून से संध्याकाल में नवरात्रा के भजनों, गीतों की मधुर धुन पर डांडिया एंव गरबा किया। कोरियोग्राफर कैलाश गहलोत ने महिलाओ एंव बालिकाओ को बहुत बारीकी से डांडिया एंव गरबा के स्टेप सिखाने में पूरी मेहनत की। सभी डांडिया करने वाले प्रक्षिणार्थियों को पुरस्कार दिया गया। संस्थान की रेखा परिहार,ऊषा भंडारी, नीता दवे,रीना   मीमानी, मंजु जैसलमेरिया, संजू पंवार, ज्योति सोलंकी, प्रेमलता मावर, मंजु मेवाडा, रीना शर्मा,वसुमती, गरिमा रोहतगी, लक्ष्मी शेखावत, निर्मला,महेन्द्र परिहार, सरदार चरणजीत सिंह, सुरेश आसेरी एंव सभी सदस्यो का पूर्ण रूप से सहयोग मिला।
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy