जोधपुर थार समाचार संतोष रेवाड़िया/सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र मे बच्चों को फल, नमकीन, मिठाई खिलाकर व जुस पिलाकर सेवा कार्य किया गया गहलोत ने आमजन से अपील की है की आप भी अधिक से अधिक इस सेवा कार्य मिशन से जुडे मिशन से जुडने के लिए आप हेल्पलाइन वाट्सएप नम्बर 8384970970 पर सम्पर्क करे।फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य किए जाते हैं सुराणा ने बताया की संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र मे बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा के साथ बच्चों को अच्छे से रहना खाना, पीना कैसे करते है सब सिखाया जाता है बच्चों को घर से केन्द्र लाने ले जाने की सुविधा भी दी जाती है संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र के संचालक रामस्वरूप प्रजापत ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया इस दौरान कृष्णा पंवार, सुरेन्द्र तोमर, ब्रदीनारायण हर्ष (राधे राधे), ओमप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित थे
Author: Thar News Live








