जोधपुर, – राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम एवं राष्टीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर के द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाईकर्मचारी, दिव्यांग एवं अन्य पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को कम ब्याज दर पर स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध करवाने की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 18.10.2024 को आज ज्योतेश्वर महादेव मंदिर, ज्योति नगर, चांदणा भाखर, जोधपुर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में शीशराम जी चावला, संयुक्त निदेशक, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम, मुख्यालय जयपुर द्वारा निगम की NSKFDC, NSFDC, NSTFDC, NHFDC, NBCFDC योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु उपस्थित जनसमूह को योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती मनमीत कौर, संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम, जोधपुर ने निगम की PMAJAY बैंकिंग योजना में मुद्रा ऋण योजना/पोप ऋण योजना में बैंकों के माध्यम से 50000 से 500000 तक स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन करने हेतु प्रेरित किया एवं उक्त योजना में लाभार्थी को अनुजा निगम द्वारा ईकाई लागत का पचास प्रतिशत अथवा अधिकतम 50000 रूपये का अनुदान अनुजा निगम द्वारा स्वीकृत किये जाने की जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में 110 लाभार्थियों को अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं के पेम्पलेट एवं आवेदन पत्र निःशुल्क वितरित किये गयेदो शिविर में विभिन्न बैंकों में जिला समन्वयक भी उपस्थित हुए जिन्होंने आषार्थियों द्वारा ऋण हेतु आवष्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने पर ऋण स्वीकृत करने में पूर्ण सहयोग करने का आष्वासन दिया। श्री महावीर कांकरिया(संस्थापक) जियो और जीने दो, एडवोकेट विजय शर्मा(पर्यावरण प्रेमी) ने शिविर में उपस्थित होकर सभी का स्वागत किया एवं दिव्यांग लाभार्थीयों के ऋण आवेदन करवाने के कार्य में सहयोग प्रदान किया। उक्त जागरूकता शिविर में निम्न अधिकारी/जनप्रतिनिधिगण समाज सेवी उपस्थित रहेः- शीशराम चावला(संयुक्त निदेशक) मनमीत कौर,(संयुक्त निदेशक)रमेश चन्द्र पंवार जानकीदास चौहान,उत्तम शर्मा, श्रवणलाल आचार्य, किरण कंवर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी,रामभक्त, अशोक चैहान, राजेन्द्र व्यास, अध्यक्ष जोतेश्वर् महादेव मन्दिर, महेन्द्र मेघवाल(सामाजिक कार्यकर्ता) भीयाराम, महावीर कांकरिया (रालसा) विजय शर्मा(पर्यावरण प्रेमी) जवान बंग गोस्वामी व बैंक अधिकारी,ईमित्र संचालक उपस्थित रहे
Author: Thar News Live








