भारतीय मजदूर संघ जिला जोधपुर का जिला अधिवेशन आयोजित -:भंवर आंगणवा बने जिला अध्यक्ष 

भारतीय मजदूर संघ जोधपुर का 21वां एक दिवसीय द्विवार्षिकअधिवेशन आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 वार रविवार को हनवंत आदर्श विद्या मंदिर लालसागर जोधपुर पर दिलीपसिंह अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जोधपुर की अध्यक्षता आयोजन संपन्न हुआ।भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री कुलदीप सांखला ने बताया कि उद्घाटनकर्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी अधिवेशन में मुख्य वक्ता गौरीशंकर व्यास असंगठित क्षेत्र संभाग प्रभारी जोधपुर-बीकानेर वरिष्ठ अतिथि श्याम मनोहर क्षेत्रीय संघ प्रमुख व संपर्क अधिकारी भारतीय मजदूर संघ, देवेंद्र जोशी विधायक सूरसागर, अतुल भंसाली विधायक जोधपुर शहर, नारायणसिंह राजपुरोहित प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमएस, लवजीत पंवार संभाग संगठनमंत्री, पुखराज विश्नोई प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जगदीश दाधीच, चौधरी मंघाराम कालीराणा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ एवं जिला महामंत्री भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर सहित अनेक पदाधिकारीगण मां सरस्वती एवं श्रमिक जगत के श्रद्धेय भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर मालाऐ पहनाकर दीप प्रज्वलित करके श्रमिक गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, नगर निगम कर्मचारी मजदूर संघ, उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ, राजस्थान रोडवेज फेडरेशन, बिरला व्हाइट सीमेंट कर्मचारी संघ, आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, प्रति रक्षा कर्मचारी संघ, भारतीय डाक कर्मचारी संघ, भारतीय भवन निर्माण मजदूर संघ, राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय रक्षा आयुद्ध कर्मचारी संघ सहित 28 अन्य विभाग के भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कर्मचारी भाग लिया।समारोह में ओजस्वी भाषण देते हुए नारायण सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मजदूर देश हित में कार्य करता है तो सरकार को भी मजदूर के हित में कार्य करना चाहिये सभी पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ही मजदूर की मांग उठाने वाला प्रथम संगठन है राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित विचार धारा से ओतप्रोत है ।अधिवेशन के द्वितीय सत्र में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी विभागों से पधारे सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष भंवर आँगणवा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल रामावत, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कच्छावा श्रीपाल सिंह राजपुरोहित,श्याम सुन्दर, हंसराज सिंह, अनूप सर्वा, राजेन्द्र बोड़ा, नरेश दाधीच, जिलामन्त्री कुलदीप सांखला, सहजिलामन्त्री गुड्डी देवी, कोषाध्यक्ष हर्षित परिहार, सहकोषाध्यक्ष गोरी शंकर दाधीच, संगठन मन्त्री विनोद सोनी, सह संगठन मन्त्री रमेश तंवर, प्रचारमन्त्री सुनिल प्रजापत, कार्यालय मन्त्री जितेन्द्र शर्मा, सह कार्यमन्त्री दौलतसिंह, मिडिया प्रभारी विनोद पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र गौड, हबाबखाँ, चन्द्रशेखर, रवि बोथा, महेन्द्र सिंह, बींजाराम, पुखराज विश्नोई, घनश्याम सिंह चंपावत, पुनाराम विश्नोई, लादूराम डूडी, मुकनाराम चौधरी, कमलेश चावरिया,जितेन्द्र गर्ग इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, पुखराज बिश्नोई, जगदीश दाधीच, बाबूलाल धायल, चौधरी मंघाराम कालीराणा, रामकरण रियाङ भंवरी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष आंगनवाड़ी, नीलम राय आंगनवाङी व ग्रामीण क्षेत्र से आये बड़ी तादात में कर्मचारी जलदाय विभाग के परमानंद पुरोहित, राजूराम दाधीच, प्रकाश सिंह गहलोत, कमलेश, जाहिद, जालाराम डारा,गौरी शंकर दाधीच व अनेक कर्मचारियों द्वारा मालाएं पहनाकर स्वागत किया एवं पद का दायित्व सौंपा गया है।
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy