जोधपुर थार न्यूज़ लाइव/जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर की अध्यक्ष निरूपा पटवा का बच्चों में कौशल विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रवास हुआ। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल आदर्श शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास भी आवश्यक है। जिस प्रकार भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नींव को आज ही मजबूत करना होता है। उसी प्रकार हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल से भी सशक्त बनाना चाहिए।निरूपा पटवा ने बच्चों को सुंदर और रचनात्मक टी-लाइट प्लेटर एवं टी-लाइट होल्डर जैसे दीपक बनाने की कला सिखाई। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि घर में उपलब्ध सामान्य साधनों का उपयोग करके छोटे-छोटे प्रयासों से बेहतरीन और सुंदर कलाकृतियाँ बनाई जा सकती हैं। इन कलाकृतियों का उपयोग घर की सजावट के लिए किया जा सकता है। साथ ही इन्हें एक छोटे व्यवसाय के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।
Author: Thar News Live








