जोधपुर/ गुर्जर समाज/ श्री देवनारायण गुर्जर समाज विकास ट्रस्ट तत्वाधान में विवके विहार स्थित निर्माणाधीन छात्रावास परिसर में श्री देवनारायण गुर्जर समाज विकास ट्रस्ट की आमसभा व भामाशाह सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समाज के सतं श्री माधवदास महाराज तथा अन्य संतो के सानिध्य और समाज के बुद्धिजीवियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भामाशाहो का सम्मान किया गया जिसमें 221 भामाशाहों का साफा तथा सम्मान पत्र के साथ बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मोहनलाल पोसवाल बर, देवकरण दिया रास, भदाराम, कैप्टेन सुगनाराम, पूर्व सरपंच नैनाराम पांवड़, पूर्व सरपंच राजूराम खटाणा, सहित विभिन्न वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के ट्रस्ट के त्रिवर्षीय चुनाव भी सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष नेमीचंद पोसवाल, सचिव अरूण मणकस, कोषाध्यक्ष श्री सोहनलाल हांकला, सह कोषाध्यक्ष तुलरीराम खटाणा,सहित पूर्व कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों हेतु पुनः चुना गया। जबकि पार्षद सावित्रि घांगड़ तथा मांगीलाल पांवड़ को कार्यकारिणी में सम्मलित किया गया।सभा में भाग लेने हेतु जोधपुर सभाग के नागोर, पाली, जालौर व जोधपुर के ग्रमीण क्षेत्रों के साथ ही बड़ी संख्या में समाज के प्रवासी लोगों ने हिस्सा लिया और निर्माणाधीन छात्रावास के लिए लाखों रूपए की घोषणाऐं की।अतं मे समाज के लिए स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।अध्यक्ष नेमीचंद पोसवाल द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी समाज बंधुओ का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: Thar News Live









