पूज्य महंत श्री शिवचरण दास जी की पुण्यतिथि पर भजन संध्या हुई आयोजित

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/जोधपुर /पूज्य महंत शिवचरण दास जी की पुण्य तिथि पर, अंतराष्ट्रीय कबीर भजन गायक पद्मश्री श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के सान्निध्य में भजन संध्या सद्‌गुरु श्री कबीर साहेब आश्रम, शिवनगर गंगाविहार, मैं आयोजित हुआ शिष्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पिता श्री और गुरु पूज्य महंत श्री शिवचरण दास जी की 18 वीं पुण्यतिथि उनको नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित के साथ शुरू हुई और भजन संध्या का आयोजन हुआ संयोग की बात है उनकी जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन मनाई जाती है इनका जन्म तिथि 11 /12 /1922 और देवगमन 11 /12/ 2006 को हुआ इस पुण्यतिथि पर हमारे बीच पधारे अंतरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक पद्म श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया और संतों महापुरुषों के साथ भगत और शिष्यजनों इस पुण्यतिथि पर पधारे हुए सभी का बहुत-बहुत आभार और साधुवाद प्रकट करता हूं इस अवसर पर प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर सदगुरु श्री कबीर साहेब की भजनों के साथ कबीर साहब के दोहे को अर्थाया गया जिसमें माता बहनों और युवा साथियों ने भाग लेकर लाभ शांति और ज्ञान का अनुभव किया शिष्यगण श्रीमती गायत्री, चरण दास, प्रकाशवीर, सभी शिष्यगण,

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy