थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर/जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया की व्यास कॉलेज के डॉ मोहसिन ख़ान की टीम व अंकुर शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया जिसमे 154 बच्चो को परामर्श दिया गया साथ ही रॉयल लेडीज टीम के सदस्यों व स्कूल अध्यापक आदि ने लाभ लिया इस प्रकार कुल 215 लोग लाभान्वित हुए कोषाध्यक्ष संगीता कुंभट ने बताया कि वे कोरोना काल से ही सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में हमेशा महिला सशक्तिकरण का कार्य करते आ रहे हैं नवनिर्वाचित सचिव तारा सोलंकी ने आने वाले सभी सदस्यों मानतेश्वरी अरोड़ा अलका मेहता गायत्री बोराना संतोष अरोड़ा आदि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यास कॉलेज के डॉ मोहसिन ख़ान व उनकी टीम के द्वारा सहयोग के लिये आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
Author: Thar News Live








