जीये सिन्ध जिये सिन्ध वारा जियन्… मुहिंजी बेडी अथई विच सीर ते… आदि भजनों ने समा बांधा, थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़ीयाजोधपुर/तीनदिवसीय चेटीचण्ड़ महोत्सव के अन्तिम दिन झूलेलाल मन्दिर सरदारपुरा की छटा देखते ही बन रही थी। पुरा मन्दिर प्रांगण फुलों की महक से महक रहा था, मनमोहक लाईटों की रौशनी में मंदिर जगमगा रहा था। मन्दिर के सेवाधारी लक्ष्मण मूलचंदानी व सुरेश ईसरानी ने बताया कि चेटीचण्ड़ महोत्सव के तीसरे व अन्तिम दिन पूज्य झूलेलाल मण्डली सरदारपुरा द्वारा रंगारंग भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सुनने जोधपुर की समस्त पंचायतों व संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगणों सहित सिन्धी समाज का अपार जनसमूह उपस्थित हुआ। जिन्होनें बेडिअ वारा…, रहे सदा सिन्धुअ जी झोली मारूअडन जी मिठडी बोली…, जिये सिन्ध जिये सिन्ध वारा जियन्…, मुहिंजी बेडी अथई विच सीर ते… सहित कई सिन्धी भक्ति गीतों की रससरीता बहाई, जिस पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने छेज (सिन्घी नृत्य) लगाई । साथ ही पूज्य झूलेलाल मण्डली सरदारपुरा द्वारा सुन्दर सिन्धी कलाम प्रस्तुत किए गए, जिन्होनें उपस्थित जनसमूह विशेषकर बुजुर्गों का मन मोह लिया। सेवाधारी राधाकिशन मूलचंदानी व सुरेश अयानी ने बताया कि महोत्सव के अन्तिम दिन ऐम्स हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. महेश देवनानी, एम.जी.एच. के सुपरिटेन्डेंट डॉ फतेह सिंह भाटी, नगर निगम उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी व पत्रकार पंकज तेजवानी का झूलेलाल मण्डली द्वारा स्वागत किया गया। सेवाधारी चंदु रामचंदानी व नवीन मूलचंदानी ने बताया कि तीन दिवसीय चेटीचण्ड़ मेले के अन्तिम दिन समस्त सेवाधारीयों का सम्मान किया गया तथा गुलाब सागर में पल्लव के साथ ज्योत विसर्जन कर मेले का समापन किया गया, जहां देश व समाज की खुशहाली के लिए झूलेलाल भगवान के पल्लव का पाठ किया गया। इस अवसर पर अशोक मूलचंदानी, तेजु मनवानी, वासुदेव खेराजानी, मदनकुमार आईदासानी, सुरेश ईसरानी, संजय चन्दीरमानी, गिरीश मनवानी, किशन हरवानी, सन्नी अयानी, सुशील चेलानी, नवीन मूलचंदानी, राजू-रवि मूलचंदानी, राधाकिशन मुलचंदानी, मनु मुलचंदानी, सेवाराम चन्दीरमानी, लक्ष्मण मुलचंदानी, पुरूषोतम चेलानी, जय चेलानी, नरेन्द्र मनवानी, अशोक भाटी, अशोक खानचंदानी, सुशील चेलानी सहित दिवेश, देवेश, शुभम, विशाल, जयेश, प्रत्यक्ष आदि बच्चों की सेवाएं प्रमुख थीं।
Author: Thar News Live








