स्वावलंबन केंद्र जोधपुर में उद्यमिता केंद्रित नव कौशल विकास बैच का उद्घाटन एवं प्रशिक्षण किट वितरण समारोह सम्पन्न

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया जोधपुर /स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत क्षेत्र स्वावलंबन केंद्र जोधपुर (राज.) में आज एक नए प्रशिक्षण बैच की शुरुआत अत्यंत उत्साह के साथ की गई। क्षेत्र स्वावलंबन केंद्र निदेशक  रमेश बिश्नोई ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में उद्यमिता को केंद्र में रखकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य किया जा रहा है ।मुख्य अतिथि वरिष्ठ हैंडीक्राफ्ट उद्यमी  दिनेश छाजेड़ ने अपने बारे में अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों से शुरू किया गया एक छोटा व्यवसाय, यदि लगन, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और नवाचार के साथ किया जाए, तो बड़े स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं एवं युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत की पहचान हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट)व स्थानीय उत्पादों में है, और यही आज का सबसे बड़ा व्यवसायिक अवसर है।अनिल वर्मा, क्षेत्र समन्वयक ने स्वावलंबी भारत अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान न केवल युवाओं को प्रशिक्षित करता है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर भी प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सिर्फ नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। कमलेश गहलोत, उद्यमी एवं प्रांत सह-समन्वयक  ने एक उद्यमी के आवश्यक गुणों ईमानदारी, निरंतर मेहनत, और जोखिम उठाने की क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक उद्यमी को हमेशा समस्याओं में अवसर खोजने की आदत डालनी चाहिए। दीपक राजगुरु, उद्यमी ने अपने एग्रो-बिजनेस की यात्रा साझा करते हुए बताया कि खेती और उससे जुड़े व्यवसायों में आज नई तकनीक और बाजार की वजह से जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे कृषि उत्पादों जैसे हर्बल, ऑर्गेनिक और प्रोसेस्ड फूड के क्षेत्र में कदम रखें।कार्यक्रम में उपस्थित भावी उद्यमीयो को प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया गया। रमेश विशनोई, प्रांत समन्वयक ने क्षेत्र स्वावलंबन केंद्र पर संचालित हो रही विभिन्न सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की और कार्यक्रम संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम में शहर के अनेक युवाओं, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों की भागीदारी रही, और सभी ने एक सुर में कहा कि यह केंद्र न केवल प्रशिक्षण दे रहा है , बल्कि सफल उद्यमियों को भी तैयार कर रहा है ।
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy