लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा द्वारा विशाल निशुल्क रोग जांच शिविर में 165 रोगी लाभान्वित

थार न्यूज़ लाइव शंकरलाल रेवाड़िया/लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा, अरिहंत हॉस्पिटल व मंशापूर्ण महादेव मंदिर विकास समिति, 14 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर के सँयुक्त तत्वावधान में निशुल्क रोग जांच शिविर का आयोजन 14 सेक्टर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर लॉयन राजेन्द्र दवे व संयोजक लायन नितेश दवे ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगो की निशुल्क हीमोग्लोबिन, शुगर, दमा व खाँसी की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई। उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों, श्वास व एलर्जी से बचाव से सम्बंधित उपाय बताने पर विशेष जोर रहा।  निशुल्क जांच शिविर में फिजिशियन डॉ संजीव श्रीवास्तव, मसल्स पेन रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भारतेन्दु दवे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मंजुलता सांखला, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ प्रवेक खेतानी ओर डॉ दिनेश यादव द्वारा सेवाए प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के पश्चात शिविरार्थियों की विभिन्न जांचे करने में टेक्नीशियन खुशाल डाबी, दिनेश देवासी, ललित सिंह, विष्णु आचार्य ओर जसवंत सिंह द्वारा सहयोग दिया गया। जांच के पश्चात मरीज़ों को निशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था  नितेश दवे द्वारा की गई।कार्यक्रम में पधारे सभी लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा द्वारा बोतलबंद गंगा जल का वितरण भी किया गया।  कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोलेच्छा सहित सदस्यों पवन लोहिया, जयंती लाल जैन, विजय अग्रवाल, वीरेंद्र तातेड, डॉ संजीव जैन, सी एल कालाणी, अरुण धारीवाल, सुमेर सिंह कच्छवाहा, डॉ महेंद्र सिंह सांखला, कमलेश खेतानी, प्रवीण परिहार, प्रमोद पंवार व मंशापूर्ण महादेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष हैम सिंह, राजेंद्र कुमार छंगाणी सचिव, दिनेश सोनी, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजय पीपल, नरपत सोनी, नरेंद्र शर्मा, धनराज खींची ने अपना सहयोग दिया । शिविर में निःशुल्क सेवा देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों ओर लैब टेक्नीशियनो व मंछापूर्ण महादेव विकास समिति के सदस्यों का लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम  में लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा अध्यक्ष ओर सचिव ने कार्यक्रम में पधारे भाजपा के जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष  राजेंद्र पालीवाल व  अशोक पालीवाल  का माल्या पहनाकर स्वागत किया ।
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy