एन एम कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेण्टर यथावत रखने के क्रम को लेकर दिया ज्ञापन

थार न्यूज़ लाइव जोधपुर संतोष रेवाड़िया / ए एन एम कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेण्टर जोधपुर को उम्मेद अस्पताल परिसर जोधपुर में यथावत रखने के क्रम को लेकर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे ए एन एम की छात्राए के साथ झम्मू राठौड़ ,साबू देवी, मोनिका चौधरी, मंजू ,कोमल,दिपिका गहलोत ने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण संस्थान उम्मेद अस्पताल परिसर जोधपुर में संचालित हो रहा हैं क्योकि एएनएम प्रशिक्षण के लिए हॉस्पिटल में प्रसव पूर्व, प्रसव, प्रसव पश्चात सुविधाए होना अति आवश्यक हैं जी की उम्मेद अस्पताल में उपलब्ध हैं । जिस से हम एएनएम प्रशिक्षणार्थीयों को उच्च गुणवता का प्रशिक्षण प्राप्त होता ताकि हम प्रशिक्षणार्थी पद-स्थापना पश्चात उप-स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव से सम्बन्धित सेवाएँ दे सके ।महोदयजी, वर्तमान में एएनएम ट्रेनिंग सेण्टर को उम्मेद अस्पताल परिसर से के.एन चेस्ट हॉस्पिटल कमला नेहरु नगर स्थानांतरित किया जा रहा हैं। के.एन चेस्ट हॉस्पिटल केवल टी.बी. एवं श्वास रोगों से सम्बन्धित इलाज किया जाता हैं तथा हम प्रशिक्षणार्थीयों को प्रशिक्षण के लिए गर्भावस्था पूर्व जाँच, प्रसव के लिए प्रसव कक्ष, प्रसव पश्चात सुविधाए होना आवश्यक जो कि के.एन चेस्ट हॉस्पिटल में नहीं होने के कारण हमारे प्रशिक्षण की गुणवता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा के. एन चेस्ट हॉस्पिटल में प्रशिक्षणार्थीयों के रहने के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था नहीं जबकि राज्य सरकार के नियमानुसार एएनएम कोर्से एक आवासीय प्रशिक्षण हैं।हमारा आपसे निवेदन हैं की हम एएनएम प्रशिक्षणार्थी निम्न आय वर्ग से सम्बन्ध रखते हैं जो की रहने के लिए आवास एवं के.एन चेस्ट हॉस्पिटल तक आने-जाने के लिए होने वला व्यय वहन करने में असमर्थ हैं। जिस से कई प्रशिक्षणार्थीयों को प्रशिक्षण छोड़ने हेतु विवश होना पड़ेगा। अतः आप एएनएम ट्रेनिंग सेण्टर संस्थान को उम्मेद अस्पताल परिसर जोधपुर में यथावत रखने का निर्देश देने का श्रम करावें ताकि हम प्रशिक्षणार्थीयों को समस्त क्लिनिकल एवं आवास की सुविधाए मिल सके ।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy