CIRC रीजन उदयपुर में जोधपुर के सीऐ मालविया बंधुओ ने टेबल टेनिस में गोल्ड मैडल जीता    

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़ियां जोधपुर/दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सीआईआरसी रीजन की और से उदयपुर में तीन दिवसीय इनडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स आयोजित किया गया I श्री खेतीकर कुम्हार पंचायत संस्था (रजि.) जोधपुर के अध्यक्ष सीऐ भंवरलाल मालविया ने बताया कि उदयपुर में तीन दिवसीय टूर्नामेंट्स में कुम्हार समाज के होनहार सीऐ ने भाग लेकर टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स में हिमांशु मालविया और डबल्स में हिमांशु मालविया व देवेश मालविया की जोड़ी ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर समस्त समाज का नाम रोशन किया Iख़ुशी के इस अवसर और समाज का मान-सम्मान बढाने पर संस्था के सचिव धर्मेन्द्र गुड़िया, उपाध्यक्ष कमलेश टाक, श्रीठाकुरजी मंदिर प्रभारी आनंद सांगर, नविनकुमार मंगल, सिंह संस्थान के सहसचिव धनराज टाक, डॉ कमलकांत, युवा-मंच के संस्थापक Er. महेंद्र मेवाडा, कुम्हार समाज विकास संस्था अध्यक्ष जितेन्द्र मावर, कमलेश बागरी व समाज के सीनियर सिटिज़न बुजुर्गो ने दोनों खिलाडियों को आशीर्वाद दियाI
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy