सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सुनी जनसमस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/ शिव बाड़मेर/में,सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा और जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल जनता की समस्याएँ सुनीं बल्कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उसी दौरान/चोहटन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक भाटी ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया। उसी के साथ लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ उनके समक्ष रखीं। भाटी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और जनता को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े/ उसी के साथ विधायक भाटी रोहिड़ी पहुँचे, जहाँ ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। विधायक ने धैर्यपूर्वक सभी की बात सुनी और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता तक सुविधाएँ पहुँचाना है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उसी के साथ भाटी का अगला पड़ाव सुंदरा रहा, जहाँ आयोजित सेवा शिविर में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। यहाँ भी उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ। उसी के साथ शिव विधायक भाटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगेरिया में आयोजित संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाक्पीठ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्राचार्यों एवं शिक्षकों से संवाद किया और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। भाटी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है, इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy