सेवा सप्ताह संपन्न सेवा में मिले जीवन में बदलाव केअनुभव

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर /जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष 17 से 23 सितंबर सेवा सप्ताह मनाया जाता हे जिसमे ग्रुप की समस्त 222 महिला सदस्यों ने अलग अलग क्षेत्र से भाग लिया ,अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया की समस्त महिला सदस्यों द्वारा अपनी शादी की सालगिरह , परिवार जन की पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के उपलक्ष मैं वर्ष पर्यंत सेवा कार्य करती है एवं महिलाएँ हाथ खर्ची और सेविंग से इन कार्यों को पूरा करती है प्रति वर्ष लगभग पंद्रह से बीस लाख ख़र्च किए जाते हैं महिला सशक्तिकरण ,सेल्फ डीफेंस ,रोजगार आदि के लिय भी कार्य किया जाता है जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की प्रथम इंडिया बेस इन्टरनैशनल ऑर्गनाइजेशन है उसमे प्रति वर्ष पुरे शहर में ही नहीं अपितु विदेश में भी प्रति वर्ष 17 से 23 सितंबर में सप्ताह से वह सप्ताह मनाया जाता है इसमें पुरे भारत मैं सभी ग्रुप प्रतिदिन सेवा कार्य कर के इस सप्ताह का आयोजन और समापन करते हैं जिसमें जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने 17 तारीख़ को प्रथम दिवस रक्त दान दिवस के रूप में मनाया द्वितीय दिवस बाल ग्रह मैं मंदबुद्धि और छोटे बच्चों के मनोरंजन लिए TV लगवाया तृतीय दिवस मैं अपंग व्यक्तियों के लिए अस्पताल में व्हीलचेयर भेट की चतुर्थ दिवस मैं विकलांग असहाय व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर और कैलिबर लगवाए गए पांचवा दिवस मैं विकलांग भाइयो को जरूरत का समान भोजन सूखा किराना आदि भेट किया गया छठबे दिवस पर शहर की विभिन्न ग़रीब जरूरतमंद कच्ची बस्तियों में पाँच सौ किलो चावल का वितरण किया गया एवं सातवाँ वह अंतिम दिवस समापन समारोह किया गया एवं जीव दया की गई और बाल शोभा गृह में सौ अनाथ बच्चो के लिए खाना पीना सामग्री भेंट की गई गौशालाओं मैं चारा वितरण किये गए इस प्रकार सेवा की मिसाल क़ायम की गई जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष पटवा ने बताया कि यह सेवा सप्ताह की अलावा भी ग्रुप साल में लगभग तीन सो सेवा की गतिविधि करता आया है पिछले चार सालों से ही यह ग्रुप निरंतर अनवरत कार्य कर रहा है और सेवा के नये आयाम स्थापित कर रहा है
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy