जोधपुर एम डी एम अस्पताल में समाजसेवी ने जल मंदिर वाटर कूलर डोनेट किया

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/ जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के डाइग्नोस्टिक विंग MRI,सिटी स्कैन एवं समस्त प्रकार की रक्त संबंधी जांचो की बिल्डिंग में समाजसेवी जगदीश प्रजापत एवं लूणाराम सिंनावडीया ने माता-पिता की याद मे माता स्वर्गीय श्रीमती चुकी देवी, पिता स्वर्गीय श्री गोरधन राम प्रजापति के पुण्यतिथि समृति में जल मंदिर वाटर कूलर डोनेट किया पौत्र खेताराम प्रजापत ने बताया कि समाजसेवी भवानी शंकर सेवा कार्य देखते हुए स्वर्गीय श्री दादी जी और दादा जी के याद में पुण्यतिथि पर नेक कार्य करने का जो मौका मिला है इसके लिए सभी का आभार और धन्यवाद करता हूं इसी के साथ समाज सेवी भाजपा युवा नेता अरविन्द प्रजापत ने बताया की वाटर कूलर जल मंदिर लोकार्पण में मुख्य अतिथि डॉ.बी.एस जोधा प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज,डॉ.विकास राजपुरोहित अधीक्षक मथुरादास माथुर अस्पताल ,एवं, एडवोकेट अशोक पटेल विधायक प्रतिनधि लूणी ,के कर कमलो से हुआ ये सेवाकार्य समाज सेवी एवं नर्सिंग अधिकारी भवानी शंकर नायक की प्रेरणा से प्रेरित होकर भामाशाह खेताराम प्रजापत भाजपा कूडी मंडल मंत्री ने किया ! प्रिंसिपल महोदय ने इस सेवा कार्य की सराहना की ! अधीक्षक महोदय ने सभी को सन्देश दिया की ऐसे अच्छे कार्यो के लिए युवा भामाशाओं को आगे आना चाहिए ! अंत में विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट अशोक पटेल ने भामशाह खेताराम प्रजापत और पुरे सिनावड़िया परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की इस जलमंदिर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी ! लोकार्पण कार्यक्रम में उप अधीक्षक डॉ.संदीप अरोड़ा,डॉ.अरविन्द चौहान,कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक कैलाश रामावत,एम आर आई इंचार्ज प्रदीप गौतम,ब्लड बैंक इंचार्ज गणेश आचार्य,पार्षद मूमल दशरथ प्रजापति,अनिल व्यास,भरतकुमार,जेठाराम,दिलीप,भगीरथ,महावीर,गौरव,रोहित तंवर,ओम पटेल आदि सेकड़ो समाज सेवी उपस्थित रहे !
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy