थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़ियां जोधपुर/कुम्हार प्रजापति युवा मंच संस्थान का 25वां प्रजापति प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन संस्थान के सचिव पंकज घोड़ेला एवं आयोजन सलाहकार अनिल कुमार प्रजापत एडवोकेट ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विपुल प्रजापत IES, AGE (MES) DIFENCE LAB JODHPUR] कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ प्रजापत उप निदेशन कृषि विपणन विभाग, जयपुर, जोधपुर), विशिष्ठ अतिथि प्रिया कवाड़िया अधीशासी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जोधपुर, लीला प्रजापत (उप-कारापाल (Deputy Jailer), महिला बंदी सुधारगृह, जोधपुर एवं महावीर प्रजापत सहकारिता निरीक्षक, सहकारी विभाग, जोधपुर, मदनलाल प्रजापत (जिला केयर टेकर एवं प्रशासनिक अधिकारी, जोधपुर), डाॅ. पवन कुमार रेवारिया (कनिष्ठ विषेषज्ञ, षिषु रोग विषेषज्ञ, उम्मेद अस्पताल, जोधपुर) एवं संस्थान के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश प्रजापत, अध्यक्ष प्रशान्त चान्दोरा, सचिव पंकज घोड़ेला मंचासीन हुए। इन सभी अतिथियो का संस्थान के पदाधिकारियो द्वारा साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में अथितियांे द्वारा माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपुल प्रजापत ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा ही देश का भविष्य तय करता है एवं युवाओ को आगे बढने हेतु समाज की विभिन्न गतिविधियो में भाग लेना चाहिये जिससे युवाओ का समग्र विकास हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भागीरथ प्रजापत ने काॅलेज स्तर पर छात्र व छात्राओ को मेहनत के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जानकारी दी। विषिष्ठ अतिथि डाॅ. पवन कुमार रेवारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में बालिका शिक्षा को बढावा देने हेतु समाज के लोगो से आव्हान किया एवं बताया कि समाज को आगे बढाने हेतु महिला शिक्षा अतिआवश्यक है।कुम्हार प्रजापति युवा मंच संस्थान जोधपुर के सचिव पंकज घोड़ेला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित हलवाल ने बताया कि इस सम्मान समारोह में इस वर्ष 10वी, 12वीं व स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण तथा राजकीय सेवा में चयनित व्यक्तियो तथा विभिन्न खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियो सहित 340 से अधिक विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं प्रजापति प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 की मेरिट में टाॅप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओ को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री जोधपुर पब्लिक स्कुल, सांगरिया, जोधपुर की बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्थान के सचिव पंकज घोड़ेला एवं संगठन मंत्री महेश चकेणिया ने संस्थान के द्वारा वर्षभर में आयोजित कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला एवं मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश भोभरिया ने संस्थान की स्थापना एवं विभिन्न लक्ष्यो को हासिल करने हेतु युवाओ को अधिक से अधिक संस्थान का सदस्य बना कर समाज में भागीदारी बढाने का संकल्प दिलाया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त चान्दोरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थान द्वारा प्रत्येक कक्षा वर्ग में टाॅपर रहने वाले विघार्थियों को नगद पुरस्कार राशि महाराजा विघालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामाकिशन बागरी द्वारा प्रदान की गयी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्थान के मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य दिलीप लिम्बा, किशन नारायण प्रजापत, श्रवण कुमार ऐणिया, दूदाराम चकेणिया, महेन्द्र मेवाड़ा, कार्यक्रम में कोषाघ्यक्ष गणपत छपरवाल, संगठन मंत्री महेश चकेणिया, संरक्षक अमित सिंघाटिया, सह-सचिव कैलाश आईतान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित हलवाल, उपाध्यक्ष प्रकाश कारगवाल, धनराज टाक, दिनेश ऐणिया, प्रमोद ब्रान्धणा, प्रवक्ता महेश जलवाणिया, सह-कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, संरक्षक मण्डल के सदस्य ब्रज मोहन ईटाड़ा, शशिप्रकाश बेंतेड़िया, हुक्माराम सिंघाटिया, धमेन्द्र गुडिया, केशव कुमार कवाड़िया, महेन्द्र घोड़ेला, तरूण सोतवाल, अनिल कुमार प्रजापत, दयाल सिनावडिया, नरेन्द्र लिम्बा, लक्ष्मण अजमेरिया, मुन्नालाल बटाणिया, आयोजन सलाहकार रामकिशोर सोतवाल, दिनेश ईटाड़ा, रामनिवास पटेल, राहुल कारगवाल, नितेश कुमार संख्वाया, राकेश बागरेचा, गोपाल भोभरिया, तुलसीराम टाक, राजेश मंगल, संतोष भोभरिया, बाबूलाल रोपिया, पुखराज बनावड़िया, मागीलाल ब्रान्धणा, लालचन्द संखवाया, राकेश बागरेचा, नवीन चान्दोरा, विनोद घोड़ेला, देवीलाल ब्रान्धणा एवं संस्थान के वर्तमान पदाधिकारी व सदस्यो की उपस्थिति हेतु आभार प्रकट किया।
Author: Thar News Live








