थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/ जोधपुर/ मेड़तिया आरोग्य नेचुरल कला केंद्र एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के संस्थापक न्यूरोथेरेपिस्ट संतु सिंह मेड़तिया, अध्यक्ष भाविक सिंह मेड़तिया एवं सयोजक एडवोकेट विजय शर्मा ने आज यहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर संस्थापक संतु सिंह मेड़तिया ने पूर्व राष्ट्रपति को न्यूरोथेरेपी के लाभों और इसके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। न्यूरोथेरेपी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जो तंत्रिका तंत्र पर आधारित है और विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक सिद्ध हो रही है।मेड़तिया आरोग्य नेचुरल कला केंद्र जोधपुर में स्थित है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत देशभर में प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दे रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पहल की सराहना की तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व पर बल दिया।सयोजक एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि यह भेंट स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने वाली है। अध्यक्ष भाविक सिंह मेड़तिया ने कहा कि संस्था निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखेगी।
Author: Thar News Live


