जोधपुर ,लटियाल बस्ती, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड द्वारा ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन संपन्न

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/ जोधपुर/ लटियाल बस्ती, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड द्वारा आज क्षेत्र में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। धर्म, संस्कृति और आपसी एकता के इस महापर्व में समूचे क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस पावन अवसर पर ढोल-थाली एवं डीजे की मधुर स्वरलहरियों के साथ सेक्टर 19 से सेक्टर 19-E तक एक विशाल पैदल रैली निकाली गई। लटियाल बस्ती के निवासियों और क्षेत्रवासियों के जोश से ओतप्रोत इस रैली का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।संतों का सानिध्य और सम्मानरैली के पश्चात सेक्टर 19-E स्थित पार्क में मुख्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। इस गरिमामयी समारोह में संत तारा देवी जी, बंशी लाल जी एवं पूज्य संत महाराज जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। आयोजन समिति द्वारा सभी संतों को माला एवं दुपट्टा पहनाकर उनका भावपूर्ण सम्मान किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं।इस अवसर पर राजेंद्र दवे (जन सेवक, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर) ने बताया कि इस प्रकार के भव्य आयोजन समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था जगाते हैं और आपसी एकता को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि लटियाल बस्ती के सभी साथियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन समाज में समरसता का एक अनुपम उदाहरण पेश कर रहा है।सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सामूहिक सहयोग से यह विराट आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रेषक

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy