संसदीय कार्य मंत्री ने पाल में पेयजल पाइपलाइन का किया शिलान्यास

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/ जोधपुर /संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत पाल की पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी में विधायक स्थानीय क्षेत्र योजनांतर्गत 20 लाख रूपये की लागत के आंतरिक पेयजल पाइपलाइन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया मंत्री पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वृहद एवं एकल जलप्रदाय परियोजनाओं से लगभग 13.59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की योजनाओं पर लगभग 10 हजार 482 करोड़ रुपये का व्यय किया गया। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जेजेएम की समयावधि बढ़ाकर वर्ष 2028 तक की गई है।संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में लगभग 4 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और लगभग 3 करोड़ आबादी की पेयजल आपूर्ति की जाएगी।मंत्री पटेल ने कहा “जल है तो कल है”, बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने पर फ्लोराइड युक्त पानी से यहां के निवासियों को निजात मिलेगी और शुद्ध पेयजल की नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।विधि मंत्री ने कहा जल अमूल्य निधि है, जल संसाधन का मितव्ययता पूर्ण उपयोग और जल संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कॉलोनी की मुख्य सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्याम भादू,  श्याम खीचड़,  राजीव भंडारी,  राजेश अग्रवाल, झूमरलाल, खींवराज जांगिड़,  भल्ला राम पटेल, धनेश सोनी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy