जोधपुर में 16 मार्च को होगा ‘मायड़ भाषा उत्सव’ का भव्य आयोजन, राजस्थानी भाषा-साहित्य के संरक्षण पर होगा मंथन

थार न्यूज़ लाइव/ शंकर लाल रेवाड़िया/जोधपुर/ महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र (महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, जोधपुर) के राजस्थानी विभाग तथा बाबा रामदेव शोधपीठ (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘मायड़ भाषा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 11:30 बजे होटल चंद्रा इम्पीरियल, पोलो मैदान के सामने, जोधपुर में आयोजित होगा।इस अवसर पर माननीया महारानी साहिबा हेमलता राजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वहीं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल, साहित्य अकादमी के संयोजक प्रोफेसर (डॉ.) अर्जुनदेव चारण मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी पोथियों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसमें डॉ. नारायणसिंह भाटी: जीवन और सृजन (गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित) तथा छंदां री छटा (दिलीप राव श्रीमाली ‘दलपत’)* जैसी महत्वपूर्ण कृतियां शामिल हैं।इसके साथ ही हाजी जाफर खान सिंधी पुरस्कार–2026 से आकाशवाणी केंद्र, जोधपुर के वरिष्ठ उद्घोषक गौतमराज नवल ‘काकू’ को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मायड़ भाषा सेवा सम्मान के तहत कई साहित्यकारों और विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं राजस्थानी भाषा के हितैषियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मायड़ भाषा और संस्कृति के संरक्षण के इस उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy