पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उत्कृष्ट सेवा पर निरूपा पटवा सम्मानित

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया/जोधपुर। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया, ताकि भविष्य में संभावित बीमारियों से बचाव किया जा सके।इस अवसर पर समाजसेवी निरूपा पटवा को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निरूपा पटवा को पूर्व में भी उनके सामाजिक योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें जिला कलेक्टर द्वारा तीन बार सम्मानित, महाराजा गजसिंह जी द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा दो बार सम्मान तथा दादा साहेब फाल्के सम्मान सहित 100 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।वे लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में कई संस्थानों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। साथ ही वे विभिन्न संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं तथा महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं।यह आयोजन पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की जनहितकारी पहल का उदाहरण है, जो पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy