गोपालपुरा में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया

गोपालपुरा में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया

गोपालपुरा गांव में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव के प्राचीन ठाकुर जी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ मटकी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम देखने और जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपालपुरा पहुंचे।
रात्रि 12 बजे तक मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का आयोजन बालाजी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। आयोजन में बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।
सुनील माली और उनकी पूरी टीम का आयोजन में विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर रामरतन प्रजापत, अनिल सारण, मनोज सारण, लोकेश माली, करण माली, बाबूलाल मेघवाल सहित समस्त युवा शक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्त मौजूद रहे।
गोपालपुरा के प्राचीन ठाकुर जी मंदिर में हर वर्ष कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाता है। गांव के अलग-अलग मंदिरों में भी भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
कृष्ण जन्म उत्सव के दौरान गोपालपुरा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy