जोधपुर .आज श्रादपक्ष मे जियो और जीने दो संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया अध्यक्ष सुशीला कांकरिया संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा के सहयोग से श्री ओसवाल सिंह सभा अरणा झरना मे गौ माताओं को मन पसन्द आहार 2501 किलो हरि टिनसी व काचरे का भोजन जिमाया गया
एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण व पशु पक्षी) प्रेमी ने बताया की हमारी जियो और जीने दो संस्था लंबे समय से आमजन गऊ माता पशु पक्षी जीव जंतुओ के लिए समय समय पर प्याऊ मन भावन समुचित भोजन आहार हरि सब्ज़ियां चिपटा चारा चुग्गा दाना पक्षीयो के रहने हेतु पिंजरे , पानी के परिंडे व छाया हेतु छपरे व गऊशाला मे बेटरी चलित वाहन भेटकर उस पर चालक लगाकर नियमित घर घर से रोटी सब्ज़ी चुग्गा दाना संग्रहण की व्यंवस्था कर, व महिलाओं को स्वालंबन आत्म निर्भय बनाने के उद्देश से कच्ची बस्तियों मे सिलाई मशीनें व कुशल शिक्षिका भेजकर एक माह का निशल्क प्रशिक्षण शिवर आयोजित कराते आ रहे है सस्था का एक मात्र उद्देश जियो और जीने दो का है
Author: Thar News Live








