जोधपुर 01 अक्टूबर 2024,महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मृति भवन न्यास के आगामी तीन वर्ष हेतु कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त उप रजिस्ट्रार देवेन्द्र कुमार सोनी द्वारा करवाये गये चुनावों में विजयसिंह भाटी को कार्यकारी प्रधान, आर्य किशनलाल गहलोत को मन्त्री, जयसिंह गहलोत पालडी को कोषाध्यक्ष और यशपाल आर्य को उपमन्त्री निर्वाचित घोषित किया गया इसके अतिरिक्त 11 अन्य सदस्यों के रूप में रामेश्वर जसमतिया,वीरेन्द्र जांगिड़,कमल किशोर आर्य,नरपतसिंह गहलोत,श्याम आर्य,प्रेम साँखला,दुर्गादास आर्य,लक्ष्मण प्रसाद वर्मा,गौरव आर्य,श्रीमती कमला आर्य,विक्रम सिंह साँखला , सभी को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित मन्त्री आर्य किशनलाल गहलोत ने बताया कि आगामी तीन वर्षों में न्यास को शिक्षा और स्वाध्याय के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा और ऐतिहासिक प्राचानी भवन को महर्षि दयानन्द के कार्यों को दृश्य श्रृव्य माध्यम से परिचय कराने के प्रकल्पों के माध्यमों से आकर्षक पर्यटन स्थल का रूप दिया जायेगा ।
Author: Thar News Live








