जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन,टी 20 विजेता टीम को ट्राफी देकर प्रतियोगिता का समापन्न किया गया।

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, द्वारा आज अधिवक्ता स्व. डा. श्रीमती स्वाति भाटी स्मृति टी-20 अधिवक्ता राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का फाईनल मैच बकरतुल्ला खान स्टेडियम में खेला गया।अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक सुरेन्द्रसिंह गागुडा ने बताया कि अधिवक्ता स्व. डा. श्रीमती स्वाति भाटी स्मृति टी-20 अधिवक्ता राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का फाईनल मैच दी बार एसोसियेशन-जयपुर बनाम राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन बल्यू के बीच खेला गया।टॉस से पूर्व देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जंयति पर आज उनके छायाचित्र पर अधिवक्ताओं द्वारा माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। अधिवक्ता श्री भवानीलाल कल्ला के आकस्मिक निधन पर टॉस से पहले दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।टॉस अधिवक्ता स्व. श्रीमती स्वाति भाटी के सुपुत्र एवं अधिवक्ता श्री मानवेन्द्रसिंह ने किया जिसे राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसो. ब्ल्यू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया । पहले खेलते हुए दी बार एसोसियेषन-जयपुर बनाम राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेषन-बल्यू ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनायें। सर्वाधिक रन दिपेन्द्रसिंह शेखावत ने 46 बॉल पर 6 चौके व 4 छक्के के साथ 68 रन बनाये। दी बार एसो. जयपुर के समीर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिये।127 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए दी बार एसो. जयपुर की टीम ने कडा संघर्ष करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी जिसमें सर्वाधिक रन नवीन चौधरी ने 44 बॉल पर 59 रन बनाये लेकिन टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पडा व दी बार एसोसियेशन-जयपुर बनाम राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेषन-बल्यू ने 3 रनों से फाईनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया । मैच में लक्ष्मण डूडी ने सर्वाधिक3 विकेट लेकर 33 रन दिये। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्व. अधिवक्ता श्रीमती डा. स्वाति भाटी की माताजी श्रीमती सरोज चौहान, विशिष्ठ अतिथि न्यायाधिपति डा. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी, विशेष अतिथि न्यायाधिपतिश्री कुलदीप माथुर व जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर श्री विक्रांत गुप्ता थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे सर्वप्रथम अतिथियों का का एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी, क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक सुरेन्द्रसिंह गागुडा ने सम्मान किया व स्मृति चिन्ह भेट किया।फाईनल मैच के मैन आफ दी मैच दीपेन्द्रसिंह शेखावत को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बेट्समेन अजितसिंह रहे जिन्होने पूरी प्रतियोगिता में 159 रन बनाये। प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर लक्ष्मण डूडी बने जिन्होने सम्पूर्ण प्रतियोगिता में 14 विकेट लिये। प्लेयर आफ दी सीरीज भी लक्ष्मण डूडी को घोषित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिता के आयोजन में अभूतपूर्व सहयोग करने वाली क्रिकेट कमेटी के सदस्यों जिसमें मुख्य संयोजक सुरेन्द्रसिंह गागुडा सहित सभी कमेटी सदस्यों का सम्मान किया गया ।अंत में उपविजेता टीम दी बार एसो. जयपुर को उपविजेता की ट्राफी व स्मृति चिन्हे दिये गये एवं तत्पश्चात विजेता टीम राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन ब्ल्यू को विजेता ट्राफी देकर प्रतियोगिता का समापन्न किया गया।एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु किर्केट आयोजन कमेटी, माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, अधिनस्थ न्यायालयो के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अति. महाधिवक्तागण, बार कौसिल के सदस्यगण, सहयोग करने वाले समाजसेवी संस्थाओं का हार्दिक आभार वं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy