
जोधपुर थार न्यूज़ लाइव/सारथी यूथ फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की आज फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर मे वृद्धजनों की सेवा कर, वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर, वृद्धजनों के साथ घेवर काटकर जन्मदिवस मनाया गया सुराणा ने बताया की फाउंडेशन हर रविवार को अलग अलग क्षेत्र मे सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस के रुप मे मनाते है साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अपने जन्मदिवस वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य करके खुशियां मनाते है गहलोत ने बताया की हम सभी को अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम, अनाथालय, नेत्रहीन, विकलांग, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा कर, गौसेवा कर अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर इनके साथ खुशियां बाटे जो सूकून ओर खुशी हमे यहां मिलेगी वो ओर कही नही मिल सकती है गहलोत ने सभी का आभार प्रकट किया इस दौरान आज एस.के. पुरोहित, लखपत परिहार, ब्रदीनारायण हर्ष (राधे राधे), अजय कुमार शर्मा, भानुप्रताप सिंह, दिलीप कुमार पंवार, राधिका कानूंगा, संदीप शर्मा, गीता लाडवानी, रामनारायण थिरोदा, अशोक कुमार चितारा, राहुल चौहान, भावना जैन, कृष्णा पंवार, विजयलक्ष्मी हर्ष, सुरज लाडवानी, हेमा भाटी, मंजू मेहता, राखी शर्मा, अनिता परिहार, मुरली सोनी, जितेन्द्र गहलोत, अस्वनी व्यास, सुरेन्द्र सिंह तोमर, सुरज लाडवानी, सूरजमल पंवार, सुनील चारण, ओमप्रकाश वर्मा, प्रियांशी लाडवानी, आदि उपस्थित थे
Author: Thar News Live








