जोधपुर तर न्यूज़ लाइव/जीनगर शिक्षा समिति जोधपुर द्वारा जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन एवं 42 वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन महिला पी.जी. महाविद्यालय प्रताप नगर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान कालूराम जी आर्य पूर्व विधायक बिलाडा थें। विशिष्ठ अतिथि क्रमश श्री प्रेमराज सोनगरा (संरक्षक जीनगर शिक्षा समिति), श्री नरेन्द्र कुमार आसेरी (अध्यक्ष जीनगर शिक्षा समिति), श्री रविन्द्र आसेरी, श्री टीकमदास चौहान, डा.डी.आर.डाबी, श्री अशोक चौहान, श्रीमती गंगा चौहान, श्री दलपत डाबी, श्री राकेश खीची, डा. भगवान दास सोनगरा, श्री भंवरलाल जोहिया, श्रीमती कमला चौहान, श्री जे.सी जीनगर एवं श्री आनंद कुमार सोनगरा थे। मुख्य अतिथि आर्य साहब ने बताया कि 60-70 के दशक में शिक्षा के महत्व व वर्तमान में शिक्षा के महत्त्व में बडा अंतर आ गया है पहले माता-पिता बच्चों को काम-काज करने के लिए कहते थे व शिक्षा प्राप्त करना हर किसी के लिए सम्भव नही था, लेकिन आज बच्चें कितने भी बड़े या उम्र के हो जाये उन्हें माता-पिता निरन्तर शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कहते है एवं शिक्षा का अधिकारी आज सभी को है। श्री प्रेमराज सोनगरा (संरक्षक) व श्री नरेन्द्र कुमारआसेरी (अध्यक्ष) ने जीनगर शिक्षा समिति द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों का विवरण रखा व आने वाले वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला।सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर व उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त जीनगर समाज के 180 होनहार विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। 10 विद्यार्थियों यथा तृप्ती आसेरी 95.83%, समीर चौहान 94.40 %, निकिता 94.40 %, अमन सांखला 91.40%,भावना आसेरी 91.40%, भूमिका चौहान 90.20%, मोहित चौहान 95.40%, मिताली सोनगरा NEET मयंक राठौड JEE Ad. धनवंती सोनगरा Ph.D को अपने-अपने कक्षा वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर श्री प्रेमराज सोनगरा (संरक्षक जीनगर शिक्षा समिति) द्वारा श्री नेनूराम जी सोनगरा स्मृती पुरस्कार दिये गये।जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से समाज की जरूरतमंद एकल माता-पिता एवं दिव्यांग माता-पिता की चयनित 15 बालिकाओं यथा – जीया, मिनाक्षी, नंदनी, ममता, डिम्पल, तमन्ना, माया, खुशबु, वंदना, ऋतु, वर्षा, हनी, शिवानी, संतोष, संजना को 5000-5000 रूपये शिक्षा सहयोग राशि प्रदान की गई। 6 बालिकाओं को यथा तृप्ति 95.83%, मानसी 87%, भूमिका 90.20 %, निकिता 94.40 %, भावना 91.40 % व निकिता गोयल 93.00 % को अपने वर्ग/ कक्षा में उच्च अंक हासिल करने पर टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।समारोह में मेहंदी, नृत्य, चित्रकला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 61 भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया सभी भामाशाहों को सम्मानित किया गया साथ ही क्षेत्रिय व ईमित्र प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।समारोह में निम्न भामाशाहों ने अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया यथा ,नवीन म्यानगर, नरेन्द्र कुमार आसेरी, , राकेश खीची, प्रेमराज सोनगरा, टीकमदास चौहान, श्रीमती गंगा चौहान, भंवर लाल जोहिया, डा. डी.आर.डाबी, डा. भगवान दास सोनगरा, श्रीमती कमला चौहान,अशोक चौहान, दलपत डाबी, जे.सी जीनगर, आनंद कुमार सोनगरा, चतुर्भुज सोलंकी, प्रो उषा चौहान इत्यादि समारोह में जीनगर समाज की अन्य संस्थाओं व समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी यथा संयुक्त महासभा के अध्यक्ष जानकीदास चौहान तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती लता चौहान, शिक्षा समिति के विद्याप्रकाश खीची, दानाराम चितारा, दिनेश चौहान, मनोहर लाल चौहान, सुनिता चौहान, पुष्पलता आसेरी, अरविंद चौहान आदर्श विकास के अध्यक्ष श्रवण कुमार चौहान, जेसा के विनोद चौहान, महाराज मंछाराम जी शिक्षा ट्रस्ट के अशोक कुमार सोनगरा, अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल राज सोनगरा, प्रकाश पंवार, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के धनपत राज गुजर, पार्षद भरत आसेरी एवं पार्षद प्रदीप पंवार, प्रेमराज आसेरी, महाराज श्री बगदारामजी जीनगर सिवांची समिति के जैसाराम जीनगर आदि मौजूद रहे।अन्त में शिवजी चौहान (सचिव शिक्षा समिति) ने सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामानाएं दी व सभी अतिथियों का आभार जताया। श्री इन्द्रराज चौहान (कोषाध्यक्ष शिक्षा समिति) ने समिति का आय-व्यय का प्रतिवेदन रखा। समारोह में अल्पहार की व्यवस्था टीकमदास चौहान (पूर्व अध्यक्ष – शिक्षा समिति) द्वारा की गई। मंच संचालन शिवजी चौहान (सचिव शिक्षा समिति) द्वारा किया गया।
Author: Thar News Live








