थार न्यूज़ लाइव जोधपुर/ब्लॉक अध्यक्ष लूणी , कपिल रावल ने बताया पंचायत समिति धवा के रोहिचा निवासी पप्पा राम राठौड़ को अंबेडकर शिक्षक संघ जोधपुर शहर का सर्व समिति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया । जोधपुर में आयोजन हुआ जोधपुर शहर एवं जिला कार्यकारिणी समिति बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राठौर वर्तमान में जोधपुर शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राममोहला सांगरिया फाटा विद्यालय में अध्यापक के रूप में कार्यरत है । केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित संगठनों के सदस्य ने इनका मुंह मीठा करके बधाई दी
Author: Thar News Live








