थार न्यूज़ लाइव जोधपुर/ प्रेम हरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष कथावाचक संत श्री प्रेम हरि महाराज व टी- नरसीपुरा गौशाला, मैसूर के संरक्षक महंत चेतन गिरी महाराज जोधपुर में 6 दिसंबर को होने वाले 51 जोड़े सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर पहुंचने पर मारवाड़ी व्यापारी बन्धुओं ने बेंगलुरु SP एस.ए.नायक की उपस्थिति में संतो का भव्य स्वागत किया। महंत चेतन गिरी महाराज के सानिध्य में संत प्रेम हरि महाराज ने श्री कृष्णा गौ सेवा आश्रम गौशाला, कोतनूर के डायरेक्टर संत पुखराज महाराज,बेंगलुरु SP. एस.ए.नायक, भामाशाह शारदा चौधरी, मारुती मेडिकल के डायरेक्टर महेंद्र मुणोत, रूप दास वैष्णव, पुष्पा जैन, मंजू जैन आदि को सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।
Author: Thar News Live








