जोधपुर,दीपावली पर्व पर दीन-दुःखी और अनाथ बच्चों के सहयोगार्थ हेतु विशाल भजन संध्या श्री बालाजी के नाम 

थार न्यूज़ लाइव जोधपुर /दीपावली पर्व पर दीन-दुःखी और अनाथ बच्चों के सहयोगार्थ हेतु विशाल भजन संध्या श्री बालाजी के नाम एवं स्वर्गीयश्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि समर्पित बाल शिक्षा विकास ट्रस्ट द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में समाज के दीन-दुःखी, गरीब एवं अनाथ बच्चों के सहयोग हेतु श्री राम चौराहा, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने, 6 सेक्टर, कुड़ी भगतासनी, जोधपुर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 अक्टूबर 2024, शाम 7 बजे से होगा।यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम श्री बालाजी की महिमा को समर्पित है, जिसमें दिव्य भजनों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण के साधन जुटाना है, ताकि उन्हें दीपावली के इस पावन अवसर पर रोशनी और खुशियों से भरपूर जीवन का अनुभव मिल सके।इस विशेष अवसर पर बाल शिक्षा विकास ट्रस्ट, स्वर्गीयश्री रतन टाटा जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, जिन्होंने अपने जीवन में मानवता और समाज सेवा की अलख जगाई।डॉ. श्याम सैनी और महक यादव द्वारा संचालित इस ट्रस्ट का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा और पोषण का अधिकार मिल सके। उन्होंने समाज के सभी दानशील और भक्ति-भाव रखने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे इस दीपावली भजन संध्या में शामिल होकर इन बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग करें।कार्यक्रम में प्रमुख भजन गायक अक्षय गौड़ और बालूदास वैष्णव अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री बालाजी की आराधना करेंगे।आयोजन समिति ने सभी भक्तों और समाज सेवियों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर भजन संध्या में शामिल होकर दीपावली की खुशियों को दीन-दुःखी बच्चों के साथ साझा करें।आपका सहयोग बच्चों के जीवन में शिक्षा और पोषण की रोशनी जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy