थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर /राधारानी गौसेवा संस्थान समिति के सदस्यों द्वारा भांडू स्थित गोशाला जोधपुर में 3 टन सब्जी गौसेवा के अंतर्गत गायों को खिलाया गया। इस अवसर पर गौशाला के महंत संजू जी महाराज ने समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए अपील की कि, गायों की रक्षार्थ हेतु गौभक्त, बढ़चढ़ कर दान दें एवं गौसेवक इस पुनीत कार्य में आगे आकर हिस्सा लें ताकि दिव्यांग गायों का जीवन बचाया जा सके। इस अवसर पर समिति की सचिव श्रीमती वीणा वैष्णव ने कहा कि गौशाला का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गायों को गौशाल तक लाना है एवं उसका उपचार कर जीवन बचाना है उन्होंने कहा कि गौभक्त दुर्घटना ग्रस्त गायों को गौशाल तक पहुंचने में समिति की मदद करें ताकि उसकी रक्षा की जा सके। समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सरला सोनी ने कहा कि इस गौशाला का विस्तार दानदाताओं के सहयोग से किया जाएगा जिसमें अत्याधुनिक चिकित्सा व्यवस्था एवं आधुनिक गौशाला का निर्माण ओर राधारानी का मंदिर भी प्रस्तावित है जिसे जनसहयोग और गौ कथा के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की सदस्य श्री.शुभम जी गोस्वामी श्याम जी सोनी, गणेश जी गहलोत, सरा भाई, कृष्णा आदि अन्य गौसेवक भी उपस्थित, थे |
Author: Thar News Live


