थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर/ भारतीय नववर्ष के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा का नगर निगम दक्षिण की ओर से जालोरी गेट पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया, साथ ही आमजन को पौधे एवं बर्ड फीडर वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। महापौर दक्षिण वनिता सेठ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही आमजन ने भी अपनी भागीदारी निभाई।महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि नववर्ष शोभायात्रा का नगर निगम दक्षिण की ओर से जालोरी गेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत 1100 पौधों का वितरित किए गए वहीं पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था के लिए 200 बर्ड फीडर भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक अतुल भंसाली, पार्षद अनिल कुमार प्रजापत , फतेहराज मांकड़, अशोक भाटी, दीपक माथुर, सुमेरसिंह, नरेंद्र फ़ितानी , एईएन प्रार्थना दहिया, जेईएन सरोज, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।सतरंगी रोशनी से नहाए शहर के सभी चौराहे नववर्ष के उपलक्ष में नगर निगम दक्षिण और जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर में एक नई रौनक और ऊर्जा का संचार हुआ। महापौर दक्षिण, श्रीमती वनिता सेठ ने बताया कि इस बार के नववर्ष उत्सव ने न केवल शहर को सजाया, बल्कि पर्यावरण और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।नौपत वादन के साथ नववर्ष का किया जाएगा स्वागत महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि रविवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नौपत वादन के साथ नववर्ष का स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के पांच प्रमुख चौराहों – जालोरी गेट, आखलिया चौराहा, जलजोग चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा और परशुराम चौराहा पर नौपत वादन का आयोजन किया जाएगा।
Author: Thar News Live








