राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ,नई दिल्ली, राजस्थान इकाई के चुनाव सर्व सम्मति से हुआ संपन्न

थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर/राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन  (नई दिल्ली) की राजस्थान इकाई के चुनाव मे सर्व सम्मति से आज  शीतल कुंभट को प्रदेश अध्यक्ष ,  महावीर कांकरिया को वरिष्ट उपाध्यक्ष व एडवोकेट विजय शर्मा को प्रदेश कार्यालय सचिव चुना गया | जोधपुर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (नई दिल्ली) राजस्थान इकाई की आवश्यक मीटिंग , राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनार सिंह चौधरी के निर्देशन में पूर्ण हुई | जिस में विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव किया गया |पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,  महेंद्र मल भंडारी ने अपने व्यक्तिगत कारण से अध्यक्ष पद से त्याग पत्र पेश किया | तथा नये प्रदेशअध्यक्ष पद के लिए  शीतल कुंभट का नाम प्रस्तावित किया | सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सर्व सम्मति से  शीतल कुंभट को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया,इसके साथ सयुक्त सचिव अशोक चंद कोठारी ने प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष पद के लिए  महावीर कांकरिया के नाम का प्रस्ताव रखा व नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  शीतल कुंभट ने प्रदेश कार्यालय सचिव के लिए एडवोकेट विजय शर्मा का नाम प्रस्तावित किया ,सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से महावीर कांकरिया को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एडवोकेट विजय शर्मा को प्रदेश कार्यालय सचिव के पदो पर चुना  इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष  महेंद्र मल भंडारी ने सभी सदस्यों को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया नव नियुक्त अध्यक्ष  शीतल कुम्भट ने बताया की राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यो के विस्तार के लिए संगठन को अधिक मजबूत कर सभी जगह सेवा कार्य किये जायेगे राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनार सिंह चौधरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया |
Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy