थार न्यूज़ लाइव संतोष रेवाड़िया जोधपुर /चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना द्वारा जनसहभागिता के तहत 14 सेक्टर मंशापूर्ण महादेव मंदिर विकास समिति के सहयोग से एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज सुबह 10 बजे स्थानीय पार्क में संपन्न हुई। जन सेवक राजेंद्र दवे ने बताया कि इस बैठक में सुश्री सुलोचना उप निरीक्षक , स्वरूप सिंह सहायक उप निरीक्षक ओर बिट अधिकारी, राजेश सिंह बीट कास्टेबल, ओर पुलिस टीम की महिला सदस्य सुगना कालिका उपस्थित रहे। महादेव मंदिर विकास समिति की ओर से हेम सिंह , अध्यक्ष, सचिव , देवेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।सुश्री सुलोचना उप निरीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोहल्ले में किसी भी घटना की सूचना 102 या 112 नंबर पर दी जा सकती है, जिसमें सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने घर में नौकर या किरायेदार रखने से पहले पुलिस सत्यापन करवाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बच्चों के मोबाइल उपयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे परिवार में एक ही पासवर्ड रखा जाए, जिससे मोबाइल की जांच आसानी से की जा सके।उन्होंने डिजिटल ठगी से बचने के लिए 1930 नंबर पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी, जो भारत सरकार का सॉफ्टवेयर है और सभी बैंकों से जुड़ा हुआ है। साथ ही, मोबाइल पर +91 कोड से शुरू होने वाले और परिचित नंबरों से ही बात करने की हिदायत दी। अनजान नंबरों से सावधान रहने और दुर्घटना के बहाने पैसे मांगने वालों की तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने नए अपराधों के तरीकों से सतर्क रहने और घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की, ताकि चोरी या अन्य घटनाओं का तुरंत पता लगाया जा सके।बैठक में मोहल्ले के लगभग 50 निवासी, जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे, उपस्थित रहे। सुश्री सुलोचना उप निरीक्षक ने बैठक और पार्क की व्यवस्था की सराहना की। समिति के अध्यक्ष हेम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में राजेंद्र दवे की ओर से धन्यवाद दिया
Author: Thar News Live








