थार न्यूज़ लाइव जोधपुर संवाददाता संतोष रेवाड़िया/ जुलाई माह को,अंगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाया जा रहा है,इसी के साथ ही जोधपुर,महात्मा गांधी अस्पताल में अंगदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी ने बताया कि अंगदान की आवश्यकता एवम इसमें आ रही बाधाओं एवम अंगदान से जुड़े मिथकों के बारे विस्तार से बताया की ,अंगदान का इतिहास में प्रथम उदारहण याद दिलाया जब महर्षि दधीचि ने विश्व कल्याण के लिये अपनी अस्थियों का दान कर दिया था। अभी जोधपुर संभाग अंगदान की जागरूकता का नितांत अभाव है । आम जनता को निरंतर जागरूक करने से ही कैडवेरिक ट्रांसप्लांट के प्रयास सफल हो सकेंगे।नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी किडनी तथा लिवर अंगदान की आवश्यकता और उपलब्धता में भारी असंतुलन है क्योंकि ये दोनों ट्रांसप्लांट हाल फ़िलहाल जीवित दाताओं के अंगों से ही हो पा रहे है , इसके अलावा हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट तो सिर्फ ब्रेन डेड वयक्ति के दान किए अंगों से ही संभव है । इसी वजह से इन बीमारियों के अधिकतम रोगी ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा करते हुए ही काल के ग्रास बन जाते हैं यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गोरधन चौधरी ने ब्रेन डेड रोगी क्या होता है, ऐसे रोगियों का अंगदान किन परिस्थितियों में किया जा सकता है, कौनसे अंग दान किए जा सकते हैं, इसके बारे में प्रकाश डाला। उसी के साथ ही अधीक्षक भाटी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ लगाकर अपील करते हुए मैसेज दिया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाते हुए उनकी निरंतर निगरानी करें, समापन एवम धन्यवाद संबोधन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर शिमला पूनिया द्वारा किया गया।
Author: Thar News Live








