थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया जोधपुर।/नववर्ष के अवसर पर समाज में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए जोधपुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय और अभिनव पहल की गई। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के नेतृत्व में जालोरी गेट चौराहे पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आमजन को दूध पिलाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा कि नववर्ष का वास्तविक संकल्प स्वस्थजीवन,सकारात्मक सोच और नशामुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आमजन से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और जागरूकता पर्चे वितरित किए।कार्यक्रम में एडीसीपी ट्रेफिक शालिनी राज,एडीसीपी कमिश्नरेट सुनील के पवार,एडीसीपी अमृत लाल जीनगर, एसीपी छवि शर्मा,एसीपी मंगलेश चुंडावत,सरदारपुरा थाना अधिकारी जयकिशन सोनी एवं तमाम पुलिस के आला अधिकारी और यातायात पुलिस टीम मौजूद रहीं lचौराहे पर उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। नववर्ष पर जोधपुर पुलिस की यह पहल न केवल एक संदेश थी, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम साबित हुई।
Author: Thar News Live








