ब्यावर/श्री जीव दया सेवा संस्था की सराहनीय पहल,चाईनीज मांझे से बचाव हेतु ,दुपहिया वाहनों पर लगाए गए सेफ्टी गार्ड, कई जानें बचाने की दिशा में बड़ा कदम,

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/ब्यावर/श्री जीव दया सेवा संस्था की सराहनीय पहल,चाईनीज मांझे से बचाव हेतु ,दुपहिया वाहनों पर लगाए गए सेफ्टी गार्ड, कई जानें बचाने की दिशा में बड़ा कदम इस समय चाईनीज मांझा, का अवैधरूप से जिसका चलन ज्यादा है जो तलवार की धार से भी अधिक खतरनाक माना जाता है, लगातार पक्षियों एवं आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए श्री जीव दया सेवा संस्था (रजि.), जिला ब्यावर द्वारा एक सराहनीय और मानवता से भरी पहल की गई।संस्था ने दुपहिया वाहनों पर सेफ्टी गार्ड लगवाने की मुहिम शुरू की है,जिसकी शुरुआत उपखंड अधिकारी  दिव्यांश सिंह,  एवं ट्रैफिक इंचार्ज मंगल सिंह , द्वारा दुपहिया वाहनों पर लगाकर की गई इस सेफ्टी गार्ड को लगाने से वाहन चलाते समय किसी भी व्यक्ति की गर्दन, चेहरे या शरीर पर चाईनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता हैं। यह सेफ्टी गार्ड विशेष रूप से इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं कि चलते वाहन पर सामने से आने वाला खतरनाक मांझा सीधे शरीर से संपर्क में न आ सके।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि चाईनीज मांझे के कारण हर वर्ष कई निर्दोष पक्षी घायल होते हैं और कई बार राह चलते नागरिक गंभीर रूप से जख्मी होकर अपनी जान तक गंवा देते हैं। इसी को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।श्री जीव दया सेवा संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी चाईनीज मांझे का प्रयोग न करें, दूसरों को इसके प्रति जागरूक करें तथा दुपहिया वाहन चालकों को सेफ्टी गार्ड अवश्य लगवाने के लिए प्रेरित करें।स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने संस्था की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जीवन रक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया है।इस दौरान संस्था अध्यक्ष लालचंद सांखला,सचिव कपिल सेन,कोषाध्यक्ष डी के जैन,राजेंद्र जैन,मुकेश बंग,कैलाश शेखावत,प्रकाश माली,सचिन चौहान,राजू भाटी,नारायण सिंह,मयंक सेन,विष्णु पारीक एवं अनेक सदस्य मौजूद रहें।

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy