श्री श्रीयादे माता जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/जोधपुर/श्री श्रीयादे माता जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा 2026 की तैयारी की श्रृंखला में शोभायात्रा के आमंत्रण पत्रिका का जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं शोभायात्रा के मुख्य अतिथि श्रीमान सांगाराम घोडेला के मुख्य आतिथ्य में विमोचन किया गया। माघ सुदी बीज 20 जनवरी को आयोजित भव्य शोभायात्रा के निमित्त छपवाए गए आमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम मे समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुड़िया, महासचिव महेंद्र घोड़ेला, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलवाणिया, दशरथ कुमार प्रजापत, राकेश कुमार बाकरेचा, अमित कुमार सिंघाटिया, अनिल कुमार प्रजापत,संरक्षक कालूराम कारवाल, केशव कुमार कवाड़िया, लालचंद शंखवाया, भंवरलाल ओड़िया, मुन्ना राम मोरवाल, तरुण सोतवाल, कमल घोड़ेला गणपत छापरवाल और गणमान्य समाज बंधुओं की उपस्थिति में किया गया इसके साथ ही समाज बंधुओ से घर-घर समझ संपर्क कर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया विधायक अतुल भंसाली ने कुमार समाज की श्रीयादे माता जयंती उत्सव दिवस माघ सुदी बीज पर अवकाश की मांग को पूर्ण करने के लिए सरकार से आग्रह कर अवकाश को स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों से पधारे हुए प्रखंड प्रमुखों को एवं समाज बंधुओ को शोभायात्रा मे अधिक से अधिक झांकियां लाने एवं स्थानीय निवासियों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण देने के लिए आग्रह किया गया। समाज की महिला शक्ति ने भी इस बार कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा में शामिल होने का निश्चय किया है पूरे भारत के कोने कोने में रहने वाले श्री श्रीयादे माताजी के भक्तों ने अपने-अपने क्षेत्र में शोभायात्रा एवं भजन कीर्तनकार माताजी का जन्म दिवस मनाने का संकल्प किया है

Thar News Live
Author: Thar News Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Infoverse Academy