थार न्यूज़ लाइव शंकर लाल रेवाड़िया/जोधपुर, काजरी स्थित भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित परियोजना ईआईएसीपी द्वारा गोकुल बाबू डिग्री कॉलेज, पीपाड में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के उपलक्ष में व्याख्यान का आयोजन काजरी निदेशक डॉ. एस.पी.एस. तंवर एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियब्रत संतरा के निर्देशन में किया गया| प्रभारी डॉ. पी. सी. महाराणा ने सभी आगंतुकों को इस दिवस की उपयोगिता बताई एवं ईआईएसीपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी| काजरी के वैज्ञानिक डॉ. मनोज परिहार ने अपने संबोधन में इस दिवस की महता के बारे में बताया| कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. गोयल ने अपने उदबोधन में आर्द्रभूमि की महता के बारे में एवं जल संसाधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया| गोकुल बाबू डिग्री कॉलेज के सीईओ डॉ. राम सैनी ने बताया कि पारिस्थितीकी संतुलन एवं जैव विविधता को बनाये रखने के लिए आर्द्रभूमि को बचाना बहुत आवश्यक है| कॉलेज की छात्राए गुंजन सोनी, कीर्ति, दिव्या ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किये, जिनको पारितोषिक प्रदान किया| कार्यक्रम के अंत में डॉ. मयूर भाटी प्रोग्राम ऑफिसर, ईआईएसीपी ने आगंतुकों को ईआईएसीपी एवं मिशन लाइफ के बारे में जानकारी दी एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया| कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ. मयूर भाटी, डॉ. मंजू जांगिड, कुलदीप झाला, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, सोनाली, अविनाश ने किया| कार्यक्रम में कॉलेज के कुल 160 प्रतिभागी उपस्थित रहे|
Author: Thar News Live








